Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Nora Fatehi Trolled on Social Media : घुंघराले बालों को लेकर डांसिंग क्वीन नोरा हुईं ट्रोल , नेटीजन बोले सस्ती शकीरा

Nora Fatehi Trolled on Social Media : घुंघराले बालों को लेकर डांसिंग क्वीन नोरा हुईं ट्रोल , नेटीजन बोले सस्ती शकीरा

मुंबई. बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक एल्बम ‘डांस मेरी रानी’ से चर्चा में हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का म्यूजिक एल्बम तेजी से वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक एल्बम में नोरा ने मत्स्यांगना की भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यूजिक एल्बम के वायरल होते ही […]

Nora Fatehi Trolled on Social Media
inkhbar News
  • Last Updated: December 29, 2021 09:07:55 IST

मुंबई. बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक एल्बम ‘डांस मेरी रानी’ से चर्चा में हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का म्यूजिक एल्बम तेजी से वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक एल्बम में नोरा ने मत्स्यांगना की भूमिका निभाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यूजिक एल्बम के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस के बीच बहस छिड़ गई है.। दरअसल, इस म्यूजिक एल्बम में डांसर अफ्रीकी स्टाइल के घुंघराले बालों में नजर आ रही हैं, फैंस उनके लुक्स की तुलना इंटरनेशनल सेलेब्रिटी सिंगर शकीरा से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलर्स ने सस्ती शकीरा कहा है, जिस पर नोरा ने आपत्ति जताई है।

नोरा शकीरा करती है पसंद

इस पूरे मामले पर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनका कहना है कि वह खुद शकीरा से काफी प्रेरित हैं और उन्हें बेहद पसंद करती हैं। नोरा ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह शकीरा की नकल नहीं कर रही हैं और न ही शकीरा अकेली ऐसी महिला हैं जिनके अफ्रीकी स्टाइल के घुंघराले बाल हैं। नोरा के मुताबिक, उनकी मां, बेस्ट फ्रेंड और बहन के भी बाल एक जैसे हैं।

नोरा हमेशा अपने बेहतर डांसिंग मूव्स और कपड़ों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में नोरा ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के एक डांस नंबर ‘कुसु-कुसु’ पर भी डांस किया था. यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि आप इसी बात से समझ सकते हैं कि इसे अब तक 180 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Urfi Javed traditional Look: उर्फी के संस्कारी लुक पर फैंस ने लिए मज़े, कहा “Get well soon mam”

Siddharth Malhotra Kiara Advani: मालदीव में क्वालिटी टाइम बिताने निकले सिद्धार्थ-कियारा

Tags