Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra- Nick Jonas Wedding: Omg.. प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास को शादी की फोटो मैगजीन में छापने के लिए मिलेंगे इतने करोड़

Priyanka Chopra- Nick Jonas Wedding: Omg.. प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास को शादी की फोटो मैगजीन में छापने के लिए मिलेंगे इतने करोड़

Priyanka Chopra- Nick Jonas Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. खबर हैं कि दोनों की शादी की फोटो को इंटरनैशनल मैगजीन में छापने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को 2.5 मिलियन डॉलर की रकम ऑफर की गई है.

priyanka chopra nick jonas getting 2.5 million dollars for thier wedding photos
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2018 10:01:06 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बैचलर लाइफ को भरपूर एंजॉय कर रही है. ब्राइडल शॉवर के बाद प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.

खबर हैं कि निक जोनास संग प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों पर अब एक इंटरनैशनल मैगजीन ने हक जमा लिया है. एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तस्वीरों को छापने के अधिकार के लिए उन्हें 2.5 मिलियन डॉलर की रकम दी है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की एक्सलूसिव तस्वीरो को अपनी मैगजीन में छापने के लिए दोनों को 1 करोड़ 81 लाख की बड़ी रकम दी जा रही है.

अगर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी शादी की तस्वीरों को छापने के लिए हां कहते हैं, तो फैंस को दोनों की शादी की फोटो को मैगजीन के अंदर देखने को मौका मिलेगा. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास से पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की फोटो को भी वोग इंडिया मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी.

पूरी मैगजीन उनकी शादी की तस्वीरों और उनकी लवस्टोरी से सजी हुई थी. फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों ही अपनी शादी की तैयारियों में बिजी चल रहे है. निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के भाई को गिफ्ट देने के लिए ई साईकिल भी खरीदी है जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/

https://www.instagram.com/p/Bn1olcWgVG_/

https://www.instagram.com/p/Bn43kb6gkLr/

https://www.instagram.com/p/Bn2L3b2ASd8/

https://www.instagram.com/p/BnxTSJ7HzqR/

https://www.instagram.com/p/BnVEcI0A1_t/

https://www.instagram.com/p/Bmsy96ygnvK/

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/

https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Gift: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को ये खास गिफ्ट देंगे निक जोनास, फोटो शेयर कर जताई खुशी

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: शादी के पहले निक जोनास बोले- प्रियंका के रूप में मुझे मेरी जिंदगी मिली

Tags