Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सामने आई शादी की रस्मों की तस्वीरें, देखें अली फजल और ऋचा चड्ढा की जोड़ी

सामने आई शादी की रस्मों की तस्वीरें, देखें अली फजल और ऋचा चड्ढा की जोड़ी

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली में कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कपल हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। दिल्ली में दोनों का प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुका है। शादी से पहले की […]

Richa Chadha-Ali Fazal wedding
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2022 17:19:08 IST

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली में कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कपल हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। दिल्ली में दोनों का प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुका है। शादी से पहले की रस्मों में कपल काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Richa Chaddha-Ali Fazal: शादी के फंक्शन से ...

रस्में हुई शुरू

बॉलीवुड के स्टार कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी का इंतजार पूरा भारत कर रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। शादी की पहले की रस्मों में कपल काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋचा अली के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों मीडिया के सामने पोज देते हुए भी नजर आए।

खूबसूरत लग रही हैं ऋचा

इस शुभ दिन पर ऋचा चड्ढा ने सीक्वेंस साड़ी पहनी है। इस साड़ी में ऋचा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मल्टीकलर शेरवानी पहने अली बहुत कूल दिख रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर खूब पोज भी दिए। ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दें, दिल्ली में शादी करने के बाद ऋचा और अली मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने वाले हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम जाने-माने सितारे शामिल होने की खबर है।

तीन रिसेप्शन पार्टी देंगे कपल

वेडिंग फेस्टिविटीज में पांच फंक्शन होने वाले है। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया, “शादी के फंक्शन में एक संगीत होगा। ट्रेडिशनल रीति रिवाजों के साथ सेरेमनी की जाएगी। जोकि सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के साथ होगी। इसके बाद तीन रिसेप्शन प्लान किए जाएंगे। एक रिसेप्शन सेरेमनी मुंबई में परिवार के लिए होगी। दूसरा मुंबई में दोस्तों के लिए और एक दिल्ली में किया जाएगा।”

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

International Music Day:आज मना रहा है इंटरनेशनल म्यूजिक डे, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी