Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अपनी शादी पर नागिन डांस कर खूब झूमे अली फजल, ऋचा ने भी दिया पूरा साथ

अपनी शादी पर नागिन डांस कर खूब झूमे अली फजल, ऋचा ने भी दिया पूरा साथ

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में संगीत सेरेमनी का एक वीडियो देख फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। इस वीडियो में अली- ऋचा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में […]

Richa Chadha-Ali Fazal wedding:
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2022 16:32:50 IST

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में संगीत सेरेमनी का एक वीडियो देख फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। इस वीडियो में अली- ऋचा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अली फ्लोर पर घुटनों के बल बैठकर नागिन डांस करते हुए दिख रहे हैं।

नागिन वाले अवतार में अली खूब झूम रहे हैं और वहीं ऋचा चड्ढा डिजाइनर लहंगे में डांस करती हुई दिख रही है। इस दौरान अली ने सिल्वर कलर की शेरवानी पहनी हुई है। वहीं ऋचा चड्ढा मल्टीकलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही है। बता दें, अली और ऋचा 2 साल पहले ही 2020 में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। फैंस कपल के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पहले से शादी-शुदा है कपल

ख़बरों की मानें तो ऋचा और अली ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति रिवाजों के साथ शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन कोविड के कारण शादी की डेट में फेरबदल करना पड़ा। अब फाइनली ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शादी को एन्जॉय कर रहे है।

तीन रिसेप्शन पार्टी देंगे कपल

वेडिंग फेस्टिविटीज में पांच फंक्शन होने वाले है। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया, “शादी के फंक्शन में एक संगीत होगा। ट्रेडिशनल रीति रिवाजों के साथ सेरेमनी की जाएगी। जोकि सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के साथ होगी। इसके बाद तीन रिसेप्शन प्लान किए जाएंगे। एक रिसेप्शन सेरेमनी मुंबई में परिवार के लिए होगी। दूसरा मुंबई में दोस्तों के लिए और एक दिल्ली में किया जाएगा।”

ऐसे मिले थे दोनों

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में हुई थी। जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। वर्ष 2019 में अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था जिसके बाद यह दोनों वर्ष 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन महामारी की वजह से इन दोनों ने अपने वेडिंग प्लांस को चेंज दिया था।

 

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि