Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पहले भी मिल चुकी है Shehnaaz के पिता संतोख को जान से मारने की धमकी

पहले भी मिल चुकी है Shehnaaz के पिता संतोख को जान से मारने की धमकी

मुंबई: Shehnaaz Gill Father Death Threat: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी सुर्ख़ियों की वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं है बल्कि जान से मारने की धमकी है। दरअसल हाल ही में शहनाज के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने […]

shehnaaz gill father death threat news
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2022 19:55:47 IST

मुंबई: Shehnaaz Gill Father Death Threat: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी सुर्ख़ियों की वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं है बल्कि जान से मारने की धमकी है। दरअसल हाल ही में शहनाज के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली थी। शहनाज के पिता को विदेशी नम्बर से फोन कर युवकों ने दीवाली से पहले मारने की धमकी दी थी। ब्यास से तरान्तरन जाते समय शहनाज गिल के पिता को एक फोन कॉल आया था। जब उन्होने फ़ोन उठाया तो युवकों ने पहले उन्हें खूब गालियां दी। इसके बाद युवकों ने कहा कि दीवाली से पहले उनको घर में घुसकर जान से मार देंगे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि संतोख को धमकी मिली हो। इससे पहले भी शहनाज के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है।

इसीलिए मिलती है धमकियां

इससे पहले भी शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की धमकियां मिल थी। जब 2021 में संतोख बीजेपी में शामिल हुए थे। उसी दौरान 25 दिसंबर को दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया था। दोनों आरोपियों ने संतोख पर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार, संतोख पर हमला करने वाले हमलावर अमृतसर के रहने वाले ही थे। इस हमले में संतोख की जान बढ़ी मुश्किल से बची थी।

हुई थी गोलीबारी

ये घटना तब हुई थी जब संतोख अमृतसर से ब्यास जाने की तैयारी में थे। उस दौरान वो जंडियाला गुरु इलाके में एक ढाबे पर रुके थे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए संतोख ने कहा था कि उनके गनमैन वॉशरूम जा रहे थे और इसलिए उन्होंने गुरदासपुरिया ढाबे के पास ही अपनी गाड़ी रोक ली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उनकी कार के पास पहुंच गए और उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। कहा जाता है इस दौरान उनकी कार में चार गोलियां लगी थीं।

 

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद