Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: टूट गई अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी, अपने सपनो को पूरा करेगी अक्षु

YRKKH: टूट गई अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी, अपने सपनो को पूरा करेगी अक्षु

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा को तलाक के कागजात भेजने के बारे में नील अभिमन्यु […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2022 15:35:25 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा को तलाक के कागजात भेजने के बारे में नील अभिमन्यु से सवाल करता है। वह कहता है कि अभिमन्यु ने गलत किया। अभिमन्यु किसी भी बात को सुनने से मना कर देता है और कहता है कि उसने वही किया जो उसे सही लगा। वह चला जाता है। अक्षरा, नील को जल्द ही उसे कॉल करने के लिए मैसेज भेजती है।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड़ में दिखाया जाएगा कि नील, अभि पर गुस्सा करता है, क्योंकि उसने अक्षरा के घर तलाक के कागजात भेजे हैं। अक्षरा इस बात से अंजान है। वहीं गोयनका भी अक्षरा को अभी इस बारे में नहीं बताना चाहते हैं। वहीं अक्षरा भी सब कुछ ठीक करने की ठान लेती है। वो मन ही मन ये फैसला लेती है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो अभि को मना कर ही रहेगी। अक्षरा नील को कॉल करती है। अक्षरा नील से अभिमन्यु से मिलने के लिए कहती है। वह एक नई शुरुआत करने का फैसला करती है। अक्षरा, अभिमन्यु के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश में लग जाती है। नील समझ जाता है कि अक्षरा को अभी तक तलाक के कागजात नहीं मिले हैं इसलिए वह ऐसा कह रही है।

मिल गए तलाक के पेपर

अभिमन्यु तलाक के कागजात पर अक्षरा के जवाब का इंतजार करता है। वह सोचता है कि अक्षरा ने अभी तक कागजों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। क्या उसे अब इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। वहां अक्षरा सपना देखती है कि उसने अभिमन्यु के साथ नई शुरुआत की है। नील, अक्षरा के कहने पर अभिमन्यु को मंदिर जाने के लिए मना लेता है। वह अभि से कहता है कि उसने मंजरी के लिए पूजा रखी है।नील अक्षरा को बताता है कि वे मंदिर के लिए जा रहे हैं। अक्षरा जाने के लिए तैयार होती है तभी उसके हाथ तलाक के कागजात लग जाते है और चौंक जाती है। वह अभिमन्यु के साथ अपने पलों को याद करने लगती है।

मंदिर में मिले दोनों परिवार

अभिमन्यु मंदिर पहुंचता है वो देखता है वहां अक्षरा भी मौजूद है और उसके हाथ में तलाक के पेपर होते हैं। अक्षु,अभिमन्यु से कागजात भेजने के बारे में सवाल करती है। वह अभिमन्यु से वहीं अलग होने का निर्णय लेती है जहां से उन्होंने शुरुआत की थी।

गोयनका और बिरला मंदिर पहुंचते हैं। हर्ष अभिमन्यु और अक्षरा से पूछता है कि वे यहां क्या कर रहे हैं। गोयनका अक्षरा को ले जाने की कोशिश करते हैं। अक्षरा जाने से मना कर देती है और सबको तलाक के कागजात के बारे में बताती है। अक्षरा कहती है कि वह अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाह रही थी लेकिन अभिमन्यु जारी नहीं रखना चाहता तो सही है। महिमा कहती है कि अभिमन्यु, अक्षरा पर भरोसा नहीं कर सकता है।अक्षरा कहती है कि पति-पत्नी के बीच किसी को भी बोलने की जरूरत नहीं लेकिन वह सुन जरूर सकते हैं।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा तलाक के कागजात पर साइन कर लेगी। अभिमन्यु और अक्षरा अब अलग हो जाएंगे।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

International Music Day:आज मना रहा है इंटरनेशनल म्यूजिक डे, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी