Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मनीष अक्षरा को नायरा की अकादमी के बारे में बताता है। […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2022 15:53:28 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मनीष अक्षरा को नायरा की अकादमी के बारे में बताता है। अक्षरा अपने करियर के बारे में सोचती है। गोयनका उसके लिए खुश होते हैं। हर्ष, अक्षरा को कॉल करता है। वो उसे मंजिरी के लिए म्यूजिक थैरेपी देने के लिए कहता है। अक्षरा मना कर देती है। वह कहती है कि उसके अच्छे काम पर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं। महिमा और आनंद अभिमन्यु को मुंबई भेजने के बारे में सोचते हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि को ऐसा लगता है कि अक्षरा उसके आस-पास है। नील और अभिमन्यु डांडिया फंक्शन से जा रहे होते हैं। नील आरोही का दिया गिफ्ट खो देता है। अभिमन्यु उससे पूछता है कि तुम परेशान क्यों हो। नील कहता है आपको मुंबई नहीं जाना चाहिए। अभिमन्यु को नील को चुप करवाता है। नील को आरोही का दिया हुआ गिफ्ट मिल जाता है।

मंजिरी के लिए अक्षरा ने गाया गाना

अभिमन्यु हॉस्पिटल जाता है। मंजिरी से कहता है कि मैने सीनियर डॉक्टर से बात कर ली है उन्होंने कहा है कि मैं आपको मुंबई लेकर जा सकता हूँ। अक्षरा, को ऐसा लगता है जैसे अक्षरा उसे मुंबई जाने से रोक रही हो। अक्षरा बिरला हॉस्पिटल आती है। वो हर्ष को कहती है कि मैं मंजिरी के लिए गाना गाउंगी लेकिन इस बारे में अभिमन्यु को पता नहीं चलना चाहिए। अक्षरा मंजिरी के लिए गाना गाती है। अभि सर्जरी कर रहा होता है उसे अक्षरा की आवाज सुनाई देती है। वो सोचता है उसका भर्म है।

मंजिरी जाएगी मुंबई

हर्ष अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करता है कि वो मंजिरी को मुंबई नहीं लेकर जा सकता है। वो इतना मतलबी नहीं हो सकता है। लेकिन अभिमन्यु हर्ष को रिश्ते पर ज्ञान देने के लिए मना करता है। अक्षरा हर्ष और अभि की बात सुन लेती है। वो अभि को मंजिरी को मुंबई ले जाने से रोकती है। अभिमन्यु नहीं मानता और कहता है कि वो कल ही मंजिरी को अपने साथ मुंबई ले जाएगा। अक्षरा परेशान हो जाती है। गोयनका को इस बात का पता चल जाता है। वो अक्षरा पर गर्व महसूस करते हैं।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, मंजिरी से मिलने जाएगी लेकिन अभि उसे रोकने लगता है। तभी मंजिरी को होश आ जाता है। और वो कोमा से बाहर आ जाती है। मंजिरी अक्षरा को उसके सारे सवालों के जवाब देने के लिए कहती है।

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

Adipurush: अभी भी अपनी गलती सुधार सकते हैं मेकर्स, बशर्ते..