Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: मंजिरी को आया होश, क्या अभिमन्यु के बुरे वक्त में अक्षरा देगी अभि का साथ?

YRKKH: मंजिरी को आया होश, क्या अभिमन्यु के बुरे वक्त में अक्षरा देगी अभि का साथ?

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि हर्ष अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करता है कि वो मंजिरी […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2022 15:30:29 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि हर्ष अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करता है कि वो मंजिरी को मुंबई नहीं लेकर जा सकता है। वो इतना मतलबी नहीं हो सकता है। लेकिन अभिमन्यु हर्ष को रिश्ते पर ज्ञान देने के लिए मना करता है। अक्षरा हर्ष और अभि की बात सुन लेती है। वो अभि को मंजिरी को मुंबई ले जाने से रोकती है। अभिमन्यु नहीं मानता और कहता है कि वो कल ही मंजिरी को अपने साथ मुंबई ले जाएगा। अक्षरा परेशान हो जाती है। गोयनका को इस बात का पता चल जाता है। वो अक्षरा पर गर्व महसूस करते हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि अभिमन्यु, मुंबई जाने का फैसला लेता है। नील उसे बहुत समझाता है लेकिन अभिमन्यु नहीं मानता। वहां कायरव आता है और अभिमन्यु से बात करता है। लेकिन अभिमन्यु को आज भी कायरव दोषी लगता है इसलिए उसे उसकी किसी बात पर यकीन नहीं होता। कायरव, अभिमन्यु को अक्षरा से दूर होने से मना करता है। वो कहता है कि मेरी वजह से तुम दोनों अलग मत हो।

अभिमन्यु कायरव को जवाब देता है कि वो उसके वजह से अलग नहीं हो रहे हैं बल्कि अब उसे उसकी बहन (अक्षरा) पर भरोसा नहीं है। फिर अभिमन्यु सबको बाय कहकर हॉस्पिटल के लिए निकल जाता है। वहां अक्षरा, मंजिरी से होश में आने को कहती है। वो कहती है कि उसने सब कुछ खो दिया है, अब वो अपनी माँ को नहीं खो सकती है। वो मंजिरी के लिए गाना गाती है। तभी वहां पर अभिमन्यु आ जाता है।

मंजिरी को आ गया होश

वहां अक्षरा, मंजिरी के लिए गाना गा रही होती है। तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है… फिर वहां अभिमन्यु आता है। अक्षरा छिप जाती है। वो मंजिरी को मन ही मन होश में आने को कहती है। अभिमन्यु मंजिरी को ले जा रहा होता है तभी मंजिरी को होश आता है और वो अक्षरा का नाम लेती है। अभि को देख कर मंजिरी खुश हो जाती है। लेकिन वो अक्षरा का नाम लेती रहती है। अक्षरा भी खुद को रोक नहीं पाती है और जल्दी से मंजिरी के पास आ जाती है। वो मंजिरी को कहती है कि इतनी देर के लिए कौन सोता है। मंजिरी अभिमन्यु और अक्षरा से पूछती है तुम दोनों के बीच सब ठीक है न ?दोनों चुप रहते हैं। मंजिरी की हालत बिगड़ती है।

अपने घर वापस जाएगी अक्षरा

अक्षरा और अभिमन्यु दोनों मंजिरी के सवाल का जवाब नहीं देते हैं। हर्ष उन्हें बताने को कहता है बोलो सब ठीक है। मंजिरी की हालत ज्यादा बिगड़ रही होती है। अक्षरा और अभिमन्यु कहते हैं हमारे बीच सब कुछ ठीक है। अक्षरा वहां से चली जाती है और कहती है कि हमारे बीच कुछ ठीक नहीं है माँ। हर्ष अभिमन्यु को कहता है कि अक्षरा के वजह से मंजिरी क होश आया है। वो उसका बहुत ध्यान रखती थी। हर्ष अभिमन्यु से कहता है अब तुम अक्षरा को घर लेकर आओ।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा को बिरला हाउस आने के लिए कहता है। वो कहता है दो दिन मां की हालत बहुत क्रिटिकल है। बीएस दो दिन के लिए तुम बिरला हाउस आ जाओ मैं तुम्हें खुद वापस छोड़ कर आऊंगा। अभिमन्यु अक्षरा का इंतजार करता है। अक्षरा आती है या नहीं ये तो कल ही पता चलेगा।

 

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद