Inkhabar
  • होम
  • Festivals
  • Ashwin Month 2022: आश्विन मास में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

Ashwin Month 2022: आश्विन मास में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास साल का सातवां माह है। यह माह काफी खास होता है। क्योंकि इस माह पितरों के साथ देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। इसलिए इस माह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष आश्विन मास 11 सितंबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर 2022 तक चलेंगे। […]

Ashwin Month 2022
inkhbar News
  • Last Updated: September 11, 2022 21:20:17 IST

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास साल का सातवां माह है। यह माह काफी खास होता है। क्योंकि इस माह पितरों के साथ देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। इसलिए इस माह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष आश्विन मास 11 सितंबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर 2022 तक चलेंगे। इस मास में पितृपक्ष, शारदीय नवरात्रि के साथ कोजागर पूजा के साथ शरद पूर्णिमा जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। सर्वपितृ अमावस्या को पितृ पक्ष का आखिरी दिन माना जाता है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को नवरात्र प्रारंभ होते हैं। इन्हें शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस माह की शुरुआत पितृपक्ष के साथ हो रही है और समापन शरद पूर्णिमा के साथ हो रहा है। जानिए इस मास पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में।

आश्विन मास 2022 पर व्रत और त्योहार

11 सितंबर 2022 के दिन आश्विन माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा है

13 सितंबर 2022 के दिन विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत है

17 सितंबर 2022 के दिन कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, महालक्ष्मी व्रत है

18 सितंबर 2022 के दिन जीवित्पुत्रिका व्रत है

21 सितंबर 2022 के दिन इंदिरा एकादशी व्रत है

23 सितंबर 2022 के दिन शुक्र प्रदोष व्रत है

24 सितंबर 2022 के दिन आश्विन शिवरात्रि है

25 सितंबर के दिन सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, महालया, पितृपक्ष समापन है

26 सितंबर 2022 के दिन महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा है

29 सितंबर 2022 के दिन विनायक चतुर्थी व्रत है

30 सितंबर 2022 के दिन ललिता पंचमी व्रत है

03 अक्टूबर 2022 के दिन महाष्टमी पूजा, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन है

04 अक्टूबर 2022 के दिन नवरात्रि पारण, दुर्गा नवमी है

05 अक्टूबर 2022 के दिन दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन है

06 अक्टूबर 2022 के दिन पापांकुशा एकादशी व्रत है

07 अक्टूबर 2022 के दिन प्रदोष व्रत है

09 अक्टूबर 2022, रविवार- कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

 

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा काम महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।