Inkhabar
  • होम
  • Festivals
  • इस जन्माष्टमी को बनाए खास, आँगन में बनाऐ ये सुन्दर रंगोली

इस जन्माष्टमी को बनाए खास, आँगन में बनाऐ ये सुन्दर रंगोली

नई दिल्ली: श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में हर साल जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी. जिसकी तैयारियां अभी से जोरों पर हैं। तो अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास करना चाहते […]

इस जन्माष्टमी को बनाए खास, आँगन में बनाऐ ये सुन्दर रंगोली
inkhbar News
  • Last Updated: August 23, 2024 20:40:02 IST

नई दिल्ली: श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में हर साल जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी. जिसकी तैयारियां अभी से जोरों पर हैं। तो अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास करना चाहते हैं. तो आप अपने आंगन को कान्हा के नाम की रंगोली से सजा सकते हैं। बेशक जन्माष्टमी के दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ अपने आराध्य को समर्पित करके घर के आंगन को सजाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में यहां देखें जन्माष्टमी 2024 के लिए आसान रंगोली डिजाइन।

Latest Rangoli Design
अगर आप श्री कृष्ण के नाम की रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो कान्हा जी की पसंदीदा मोर पंख वाली रंगोली का यह सिंपल और बेहद खूबसूरत डिजाइन एकदम बेस्ट है। आप इस रंगोली को चूड़ी और कांटे की मदद से आसानी से बना सकते हैं। मोर पंख वाली इस खूबसूरत रंगोली के बीच में आप हैप्पी जन्माष्टमी लिख सकते हैं या फिर इसे दीये या फूल से भी सजा सकते हैं।

Krishna Janmashtami Rangoli

अगर आप जन्माष्टमी पर बेहद खास रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो नटखट नंदलाल की पसंदीदा मक्खन की मटकी वाली ये दो रंगोली डिजाइन सबसे अच्छी हो सकती हैं। असली फूलों और दीये की सजावट वाली रंगोली और मोर पंख वाली रंगोली भी परफेक्ट हैं।

Janmashtami Rangoli design 2024

अगर शुरुआती लोग त्योहार पर बेहद सरल लेकिन कमाल की खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं तो कृष्ण लिखे ये रंगोली डिजाइन सबसे अच्छी हो सकती है। आपको इस जन्माष्टमी अपने आंगन में ये रंगोली डिजाइन जरूर ट्राई करनी चाहिए, कृष्ण जी आपकी भक्ति से जरूर प्रसन्न होंगे।

Krishna Rangoli design photo

कृष्ण से भरी जन्माष्टमी पर आप भी आंगन या घर के मंदिर में ये रंगोली डिजाइन बनाकर अपने आंगन को एक अलग लुक दे सकते हैं। पहली रंगोली डिजाइन बनाने से ऐसा लगेगा जैसे श्री कृष्ण स्वयं आपके आंगन में बैठकर बांसुरी बजा रहे हैं और दूसरी रंगोली भी सरल तरीके से उनकी उपस्थिति का प्रतीक होगी।

Radha Krishna Rangoli

कृष्ण के जन्म का उत्सव हो और उनके साथ प्यारी राधा रानी न हों, ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में आप जन्माष्टमी स्पेशल रंगोली के लिए राधा और कृष्ण की यह रंगोली डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती हैं। अभी से आप भी जन्माष्टमी के लिए अपनी पसंद की रंगोली डिजाइन चुन लें।

 

यह भी पढ़ें:- 

कुत्ते के काटने के बाद एक युवक बना ‘कुत्ता’ और खाने लगा कच्चा मांस

गाजियाबाद मेट्रो में बरसे लात घूसे , शख्स ने कहा- ये मेरा बाकी तेरा……