Inkhabar

Karnataka Elections: सीएम बसवराज बोम्मई ने की बड़ी रैली , जे पी नड्डा भी रहे मौजूद

बेंगलुरु। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो रही हैं और भारतीय जनता पार्टी जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। जिसके चलते कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने एक बड़ा रोड शो किया।जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप भी शामिल थे। मतदान 10 मई को […]

Karnataka Elections CM Basavaraj Bommais rally JP Nadda present
inkhbar News
  • Last Updated: April 23, 2023 15:21:27 IST

बेंगलुरु। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो रही हैं और भारतीय जनता पार्टी जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। जिसके चलते कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने एक बड़ा रोड शो किया।जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप भी शामिल थे। मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद, भाजपा के नेताओं ने अपनी रणनीति बदल दी है।

जगदीश शेट्टार ने तोड़ी चुप्पी

जनता से संपर्क साधने के लिए भाजपा रैलियों और जनसभाओं का उपयोग कर रही है। इस तरह की रणनीति अपनाकर भाजपा उनके वोट अपने पक्ष में लाना चाहती है। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा से कांग्रेस में जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शेट्टार को टिकट नहीं मिलने के पीछे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष का हाथ था। भाजपा का गढ़ माना जाने वाला हुबली क्षेत्र अपने पूर्व सदस्य जगदीश शेट्टार के बाद अब कांग्रेस के नाम होता दिखाई दे रहा है।

रैली में जेपी नड्डा भी हुए शामिल

जेपी नड्डा ने हुबली में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने भाजपा की सरकार के काम की तारीफ की और बताया कि वोट अवश्य ही उन्हें दें जो राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हों।

इसके अलावा जेपी नड्डा ने भाजपा की विरोधी दलों के संघर्ष से भी बचने के लिए अपने समर्थकों को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को एक साथ लेकर चलती है और सबके हित में काम करती है।

जेपी नड्डा के इस भाषण से साफ होता है कि भाजपा के नेताओं ने राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी मेहनत की हुई है और वे इस चुनाव में अपनी सभी ताकतों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें :-

Amritpal singh: जानिए क्या है अमृतपाल का लेडी नेटवर्क, जिसके जरिए अभी तक पुलिस और आईबी को दे रहा था चकमा

Karnataka Elections: 3,632 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 5,102 नामांकन पत्र, चुनाव आयोग ने दी जानकारी