नई दिल्ली। आज भोजपुरी सिनेमा का क्रेज सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं है। देखा जाए तो वर्तमान में भोजपुरी इंडस्ट्री लोकप्रियता के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। साथ ही भोजपुरी की फिल्में भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री के फिल्मी सितारे भी कमाई के मामले में कई बड़े एक्टर्स को टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं कि उन 5 भोजपुरी एक्टर्स के बारे में जो सबसे अमीर (Bhojpuri Richest Star) हैं।
ये भोजपुरी एक्टर्स हैं सबसे अमीर (Bhojpuri Richest Star)
जब बात भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं की आती है तो इसमें सबसे पहला नाम सुपरस्टार पवन सिंह का आता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवन सिंह करीब 41 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। यही नहीं पवन सिंह एक फिल्म के लिए करीब 40 से 50 लाख वसूलते हैं। इसके अलावा वो एक गाने के लिए लगभग 1-2 लाख रुपये फीस लेते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि मुंबई के लोखंडवाला में पवन सिंह का एक आलीशान फ्लैट भी है। इतना ही नहीं, पवन सिंह को महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास Mercedes-Benz GLE 250d, फॉरच्यूनर, Mahindra Scorpio जैसी लग्जरियस गाड़ियां भी हैं।
- वहीं कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी का नाम सामने आता है। बता दें कि मनोज तिवारी, राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ लोगप्रिय गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज तिवारी के पास करीब 24 से 25 करोड़ की संपत्ति है।
-
इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। रवि किशन की सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं। यही नहीं वो राजनीति में भी अपना दांव आजमा चुके हैं। रवि किशन करोड़ों रुपये के मालिक हैं। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो रवि किशन के पास 20 से 21 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बन चुके हैं इन पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक
- यही नहीं कमाई के मामले में भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भी काफी आगे हैं। खेसारी लाल यादव के कमाई की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 18 से 20 करोड़ रुपये है। साथ ही वो एक फिल्म के लिए लगभग 50 से 60 लाख रुपये फीस लेते हैं।
- एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ कमाई के मामले में काफी आगे हैं। वहीं दिनेश लाल यादव के नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 10 करोड़ रुपये के मालिक हैं और उनका नाम भी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में गिना जाता है।