Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Dates Benefits: खजूर से करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन बने रहेंगे एनर्जेटिक

Dates Benefits: खजूर से करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन बने रहेंगे एनर्जेटिक

नई दिल्ली: आज की लाइफस्टाइल(Dates Benefits) में खुद को हेल्दी और फिट रखना बहुत ही मुश्किल है। वक्त की कमी की वजह से कई बार योगा या एक्सरसाइज नहीं हो पाती है। तो ऐसे में कई लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग तरीका निकालते हैं। वहीं कई लोग खाने में खजूर का […]

Dates Benefits
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2023 20:43:04 IST

नई दिल्ली: आज की लाइफस्टाइल(Dates Benefits) में खुद को हेल्दी और फिट रखना बहुत ही मुश्किल है। वक्त की कमी की वजह से कई बार योगा या एक्सरसाइज नहीं हो पाती है। तो ऐसे में कई लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग तरीका निकालते हैं। वहीं कई लोग खाने में खजूर का इस्तेमाल भी करते हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर दिन की शुरुआत(Dates Benefits) खजूर के साथ की जाए तो आप हमेशा फिट रहेंगे। क्योंकि खजूर में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। हार्ट की सेहत के लिए भी खजूर अच्छा माना जाता है। चलिए अब जानते हैं कि खजूर खाने का सही समय और इसके फायदे….।

क्यों है खजूर फायदेमंद?

बता दें कि खजूर एक ऐसा फल है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, प्रोटीन, विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व इसमें भरपूर मात्रा में हैं। खजूर से कई तरह की बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

खजूर कब नहीं खाने चाहिए

खजूर(डेट) में फ्रूक्टोज पाया जाता है। अगर आप खजूर को खाली पेट खाते हैं तो यह पेट खराब कर सकता है। वहीं पूरा भरे पेट खजूर खाना भी अच्छा नहीं होता। खजूर में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया की समस्या को बढ़ा सकता है। जिससे सूजन की परेशानी हो सकती है। ये लूज मोशन और एलर्जी के दौरान तो खजूर से दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला सोर्बिटोल नामक शक्कर अल्कोहल से भरपूर होता है और समस्या को काफी बढ़ा सकता है।

इस समय खाएं खजूर

खजूर(Dates Benefits) को आप ब्रेकफास्ट या दिन में कभी भी खा सकते हैं। सुबह खजूर खाने से एनर्जी मिलती है। हार्ट और लिवर की सेहत भी सुधरती है। खजूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट चेहरे की चमक बढ़ा देता है। इसके कई और तरह के फायदे होते हैं।

यह भी पढ़े: BLOOD SUGAR PROBLEMS: ब्लड शुगर बढ़ने से हड्डियां भी होने लगती कमजोर, जानें क्या होती हैं परेशानियां