Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 2024 Election Survey : आजाद भारत का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन? सर्वे में हुआ खुलासा

2024 Election Survey : आजाद भारत का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन? सर्वे में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से सियासी दलों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। करीब एक साल में राजनीतिक पार्टियों की ओर से आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हरसंभव सियासी बिसात बिछाई जाएगी। इस बीच जनता का मूड बताने वाला एक सर्वे भी सामने आया है। इस […]

2024 Election Survey
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2023 13:12:15 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से सियासी दलों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। करीब एक साल में राजनीतिक पार्टियों की ओर से आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हरसंभव सियासी बिसात बिछाई जाएगी। इस बीच जनता का मूड बताने वाला एक सर्वे भी सामने आया है। इस सर्वे में अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इस तर्ज पर लोगों से उनकी राय ली गई थी।

जिसमें भारत के अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री को लेकर भी लोगों से सवाल पूछा गए थे। बता दें , इस सर्वे में इस सवाल में लोगों को विकल्प के तौर पर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के नाम शामिल किए गए थे। इनमें से तीन नामों पर पर लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया है। ये तीन नाम है नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी ।

किसने किया है लिस्ट में टॉप?

आजाद भारत में अब तक का सबसे बेहतर पीएम के सवाल पर 47 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर भरोसा दिखाया है। तो वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी को 16 फीसदी लोगों ने बेहतर पीएम बताया है। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 12 फीसदी लोगों ने अब तक के सबसे अच्छे पीएम के तौर पर अच्छा बताया है। इस सर्वे में महज 8 फीसदी लोगों ने ही मनमोहन सिंह को बेहतर प्रधानमंत्री माना है। इसके अलावा मनमोहन सिंह से ऊपर जवाहरलाल नेहरू नजर आते हैं, जिन्हें 9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद कहा है।

पीएम के पद का कौन है खिलाडी ?

प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को लेकर भी इस सर्वे में लोगों से सवाल पूछे गए थे। जिसमें की पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में थोड़ी सी घटी नजर आई है। इस साल हुए सर्वे में पीएम मोदी को 52 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के पद के लिए बेहतर विकल्प बताया है। तो वहीं, बीते साल अगस्त महीने में हुए इसी सर्वे में लोकप्रियता का ये आंकड़ा 53 फीसदी तक का था।

इस सर्वे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता में उछाल हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा का फायदा मिला है। प्रधानमंत्री पद के लिए कौन सबसे सही उम्मीदवार होगा, के सवाल पर 14 फीसदी लोग राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाते दिखाई दे रहे है। तो वहीं, बीते साल अगस्त महीने में सामने आए इसी सर्वे में महज 9 फीसदी लोगों ने ही कांग्रेस सांसद पर भरोसा दिखाया था।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद