Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल खत्म, 31 अक्टूबर तक कर्ज होंगे माफ

महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल खत्म, 31 अक्टूबर तक कर्ज होंगे माफ

महाराष्ट्र में जारी किसानों की हड़ताल अब खत्म हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आश्वासन के बाद किसानों ने हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार ने किसानों की मांगें मानते हुए 31 अक्टूबर तक कर्ज माफ करने का आश्वासन दिया है.

farmer strike, farmer strike in maharashtra, Vegetable price hike, devendra fadnavis, Maharashtra CM, Debt relief, BJP, Maharashtra, India News
inkhbar News
  • Last Updated: June 3, 2017 03:10:42 IST
मुंबई : महाराष्ट्र में जारी किसानों की हड़ताल अब खत्म हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आश्वासन के बाद किसानों ने हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार ने किसानों की मांगें मानते हुए 31 अक्टूबर तक कर्ज माफ करने का आश्वासन दिया है. 
 
शुक्रवार देर रात सीएम फड़नवीस के निवास स्थान पर शेतकरी संगठन के साथ किसानों के कर्ज माफी को लेकर चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि किसानों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा.
 
 
साथ ही साथ राज्य सरकार किसानों के लिये एक समिति बनाएगी. किसानों की जो लागत होगी उससे कम भाव देना अब अपराध माना जाएगा और पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा. कृषी मूल्य आयोग बनाया जाएगा और इस बारे में 20 जून तक निर्णय लिया जाएगा. बिजली में भी सहूलियत दी जाएगी.
 
बता दें कि महाराष्ट्र में कर्जमाफी और फसल के सही मूल्य की मांग को लेकर किसान पिछले दो दिनों से हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से जनता को काफी परेशानी हो रही थी. शुक्रवार को पूरे महाराष्ट्र में किसानों ने उग्र आंदोलन कर दिया था. किसानों ने टैंकर भर दूध सड़कों पर बहा कर, रोड पर फल और सब्जी फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया था.
 
किसानों की हड़ताल की वजह से बाजार में सब्जियों के दाम दोगुने हो गए थे. हड़ताल की वजह से हर सब्जियों के दाम 10 से 20 रुपए बढ़ गए थे. मुंबई के दादर थोक मार्केट में सबसे ज्यादा शिमला मिर्च के दाम बढ़े थे. एक दिन पहले 40 रुपए किलो थी शिमला मिर्च तो शुक्रवार को 80 रुपए हो गई थी. 
 
बता दें कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार यहां के किसान हड़ताल पर गए थे. हड़ताल के तहत किसान बाजारों और मंडियों में साग-सब्जी और दूध बेचने नहीं जा रहे थे. किसानों की हड़ताल के चलते साग-सब्जी, दूध और रोजमर्रा की दूसरी जरूरी चीजों की आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था.
 
 
 

Tags