Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • फिर बोले साक्षी महाराज- ऐसे गले मिलते हैं लड़का-लड़की कि लगता है एक-दूसरे को खा जाएंगे

फिर बोले साक्षी महाराज- ऐसे गले मिलते हैं लड़का-लड़की कि लगता है एक-दूसरे को खा जाएंगे

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के एक बार फिर से विवादित बोल सामने आए हैं. साक्षी महाराज ने कहा कि लड़के-लड़कियां ऐसे गले मिलते हैं जैसे वे एक-दूसरे को खा जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हैं उनसे रेप की घटनाएं बढ़ती हैं.

Sakshi Maharaj, Contovertial Statement, BJP, Bharatiya Janata Party, mp, vulgar behaviour, Couples, Gurmeet Ram Rahim Singh, Rohingya Muslim, refugees, India News
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2017 14:52:07 IST
जयपुर. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के एक बार फिर से विवादित बोल सामने आए हैं. साक्षी महाराज ने कहा कि लड़के-लड़कियां ऐसे गले मिलते हैं जैसे वे एक-दूसरे को खा जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हैं उनसे रेप की घटनाएं बढ़ती हैं.
 
साक्षी महाराज ने कहा, “मोटरसाइकिल हो, कार हो या पार्क, कपल्स हर जगह अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं. ये एक-दूसरे से ऐसे गले मिलते हैं जैसे कि या तो लड़की लड़के को खा जाएगी या लड़का-लड़की को खा जाएगा.”
 
राजस्थान के भरतपुर में साक्षी महाराज ने मीडिया से कहा, “कुछ गलत हो इससे पहले ऐसे कपल्स के खिलाफ एक्शन लेकर उनको जेल में डालना उचित होगा.”
 
 
उन्होंने कहा कि ‘जनता उन्हें इग्नोर कर देती है लेकिन जब रेप हो जाता है तो जनता पुलिस पर एक्शन की मांग करने लगती है. लेकिन सही तरीका ये है कि इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए’
 
बता दें कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसके पक्ष में बोलने वाले साक्षी महाराज पहले भी अपने विवादित बयान के कारण निशाने पर आ चुके हैं. राम रहीम को लेकर उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उनपर रेप का आरोप लगाया जबकि करोड़ों लोग उन्हें भगवान मानते हैं. 
 
वहीं रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भी साक्षी महाराज ने कहा था कि रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर फेंक देना चाहिए, उन्हें यहां एक मिनट भी रहने का हक नहीं है.
 
 
बता दें कि साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लोकसभा सांसद हैं और इससे पहले ऐसे इनके कई बयान आ चुके हैं जिसने मीडिया में सुर्खियां बटोरी हैं. 
 

Tags