Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली के बाद BBC के मुंबई दफ्तर में भी आयकर विभाग की छापेमारी

दिल्ली के बाद BBC के मुंबई दफ्तर में भी आयकर विभाग की छापेमारी

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने दिल्ली के बाद बीबीसी के मुंबई दफ्तर में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर ये छापेमारी हुई है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग या बीबीसी की तरफ से इस रेड को लेकर कोई बयान नहीं सामने आया है। कर्मचारियों के फोन […]

(BBC)
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2023 13:53:15 IST

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने दिल्ली के बाद बीबीसी के मुंबई दफ्तर में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर ये छापेमारी हुई है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग या बीबीसी की तरफ से इस रेड को लेकर कोई बयान नहीं सामने आया है।

कर्मचारियों के फोन जब्त किए गए

जानकारी के मुताबिक, आईटी की 60 से 70 लोगों की टीम छापे में शामिल है। बताया जा रहा है कि एक्शन के दौरान कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। इसके साथ ही दफ्तर में किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

बीबीसी के दफ्तरों में छापेमारी को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हम यहां अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जयराम रमेश ने कहा था कि केंद्र सरकार अडानी-हिंडनबर्ग मामले में जेपीसी जांच से भाग रही है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद