Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • रामचरितमानस के बाद अब स्वामी मौर्य ने लक्ष्मण पर उठाया सवाल, कहा- ‘वह कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे?’

रामचरितमानस के बाद अब स्वामी मौर्य ने लक्ष्मण पर उठाया सवाल, कहा- ‘वह कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे?’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरित मानस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद का केंद्र रहे समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण पर विवादित बयान दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर किए जाने की मांग पर […]

(सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य)
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2023 13:39:40 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरित मानस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद का केंद्र रहे समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण पर विवादित बयान दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर किए जाने की मांग पर सपा नेता ने कहा है कि लक्ष्मण कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे?

यह सब कपोल-कल्पना है

लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर रखे जाने की मांग पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यह सब कपोल कल्पना करना और मुंगेरीलाल के सपने देखने जैसा है, जब भी कोई चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा के लोग इसी तरह बेलगाम होकर अनाप-शनाप मांग करने लगते हैं, वे झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश करते हैं।

लखनऊ हमारी विरासत है

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि लखनऊ क्यों बुरा है, भाजपा के लोग भी कहते हैं कि यह लखनऊ गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र है, लखनऊ हमारी संस्कृति की विरासत है। उन आक्रमणकारियों का लक्ष्मण से क्या वास्ता है, वह यहां कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे। लक्ष्मण फ्रीडम फाइट में कहीं दिखाई पड़े थे क्या?

ये घरौंदे का खेल नहीं है

सपा नेता स्वामी मौर्य ने कहा कि लखनऊ का नाम अगर बदलना है तो पासी समाज की महिला वीरांगना देवी के नाम पर क्यों नहीं रख देते हैं, लाखन पासी लखनऊ के राजा थे उनके नाम पर रख दे। मौर्य ने आगे कहा कि नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद