Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राहुल गांधी पर असम में दर्ज हुई FIR, भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी रोकी गई

राहुल गांधी पर असम में दर्ज हुई FIR, भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी रोकी गई

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बार फिर बवाल हो गया है। असम में राहुल गांधी के समर्थकों तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थक पुलिस से उस समय भिड़ गए, जब उनको शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 13:48:36 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बार फिर बवाल हो गया है। असम में राहुल गांधी के समर्थकों तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थक पुलिस से उस समय भिड़ गए, जब उनको शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई भी हुई है। अब इस मामले में असम पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है और फिलहाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोक दी गई है।

क्या है मामला?

बता दें कि असम में राहुल गांधी के समर्थकों तथा गुवाहाटी पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई। दरअसल, ये तब हुआ जब राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया और उनको शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। कांग्रेस समर्थक उस मार्ग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी उनको अनुमति नहीं थी। इसके बाद देखते ही देखते पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई और पुलिस ने कुछ समर्थकों को लाठियों से भगाया। इस दौरान राहुल गांधी बस के ऊपर खड़े रहे।

शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने इससे पहले ही कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और यहां ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। बता दें कि कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की।