Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP Vice President for Party: शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को भाजपा ने नियुक्त किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में तीनों ने खोई थी सत्ता

BJP Vice President for Party: शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को भाजपा ने नियुक्त किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में तीनों ने खोई थी सत्ता

BJP Vice President for Party: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए तीन नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हारने वाले अपने 3 मुख्यमंत्रियों को अमित शाह ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और बताया कि शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

BJP appoints Shivraj Singh Chouhan raman singh vasundhara raje scindia ad party vice president after assembly elections lost
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2019 06:57:37 IST

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले तीन नए राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्षों की नियुक्ति की. शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया. पिछले महीने ही तीनों ने अपने-अपने राज्य में सत्ता गंवाई है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तीनों को करारी हार मिली है.

इस बारे में जानकारी भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट करके दी. अरुण सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री रमन सिंह और श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया को नियुक्त किया है, सभी को हार्दिक बधायी.’

बता दें कि वसुंधरा राजे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री हैं. इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए शिवराज सिंह चौहान 13 साल तक मध्य प्रदेश के और रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे. पिछले महीने तीनों ने विधानसभा चुनाव में अपने-अपने राज्यों में हार का सामना किया और सत्ता गंवा दी. अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही इन्हें केंद्र में लाने का फैसला ले लिया और तीनों बड़े नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद सौंप दिया. 

Shiela Dixit New Delhi Congress Chief: शीला दीक्षित होंगी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष, राहुल गांधी ने लगाई नाम पर मुहर

Mera Booth Sabse Mazboot: मेरा बूथ सबसे मजबूत में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- देश पर पीछे से वार करते हैं कांग्रेस राज के बिचौलिए

Tags