Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बजट सत्र: राहुल गांधी और अडानी के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा, सोमवार तक के लिए दोनों सदन स्थगित

बजट सत्र: राहुल गांधी और अडानी के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा, सोमवार तक के लिए दोनों सदन स्थगित

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामे के भेंट चढ़ रहा है। आज लगातार पांचवे दिन लोकसभा-राज्यसभा में राहुल गांधी के बयानों और अडानी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि, आज लोकसभा में कार्यवाही […]

(संसद की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित)
inkhbar News
  • Last Updated: March 17, 2023 11:57:42 IST

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामे के भेंट चढ़ रहा है। आज लगातार पांचवे दिन लोकसभा-राज्यसभा में राहुल गांधी के बयानों और अडानी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि, आज लोकसभा में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी नजर आए।

जेपी नड्डा ने राहुल पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद अब राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन चुके हैं। कांग्रेस नेता द्वारा लंदन में दिए गए बयानों को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें देश और संसद से माफी मांगनी ही होगी।

इसके पीछे की मंशा जानना चाहता हूं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दुर्भाग्य की बात ये है कि कांग्रेस पार्टी अब देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज एक ओर देश पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है, वहीं राहुल गांधी लगातार विदेशी धरती से देश और संसद का अपमान कर रहे हैं, मैं इस सबके पीछे कांग्रेस नेता की मंशा जानना चाहता हूं।

इससे अधिक शर्मनाक और क्या होगा?

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी द्वारा बार-बार एक निर्वाचित बहुमत वाली सरकार के खिलाफ देशविरोधी बयान देना भारत के 130 करोड़ लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ये कहना कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया और इस पर अमेरिका और यूरोप को हस्तक्षेप करना चाहिए, इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

राहुल गांधी जी आपका इरादा क्या है?

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने सवाल पूछते हुए कहा कि आपने भारत के आंतरिक मामलों में दूसरे देशों को हस्तक्षेप की मांग की है, इसके पीछे आपका इरादा क्या है? नड्डा ने आगे कहा कि भारत के आंतरित मामलों में किसी दूसरे से हस्तक्षेप की मांग करना देश की संप्रभुता पर हमला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने देश को बदनाम कर रहे हैं। आज पाकिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी हो गई है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद