Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस अधिवेशन: प्रियंका गांधी बोलीं- ‘पीएम का सबका साथ, सबका विकास का नारा मित्र का साथ-मित्र का विकास में बदला’

कांग्रेस अधिवेशन: प्रियंका गांधी बोलीं- ‘पीएम का सबका साथ, सबका विकास का नारा मित्र का साथ-मित्र का विकास में बदला’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन के तीसरे दिन आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विकास का नारा, अब मित्र का साथ और मित्र का विकास में बदल गया है। विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने […]

(प्रियंका गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: February 26, 2023 19:06:58 IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन के तीसरे दिन आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विकास का नारा, अब मित्र का साथ और मित्र का विकास में बदल गया है।

विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने की उम्मीद

प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विपक्षी पार्टियों के एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी से लड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एकजुटता को लेकर सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है। आम चुनाव में अभी एक साल बाकी है, जितनी भी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा बीजेपी के विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि वे एकजुटता से लड़ें, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

लोगों की आवाज बुलंद करना हमारा काम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींच दी है। प्रियंका ने आगे कहा कि वो लोग जो देश की मौजूदा राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उनकी आवाज बुलंद करना और उन्हें मंच देना हमारा काम है। इसके साथ ही जो लोग ये नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना हमारी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस निडर होकर आवाज उठाती रहेगी

बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि पीएम के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के माध्यम से घपला करने जैसे गंभीर आरोप लगे, लेकिन कोई भी एजेंसी इसकी जांच करती नहीं दिखी। लेकिन कांग्रेस के अधिवेशन में अड़ंगा डालने के लिए और प्रधानमंत्री जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों के खिलाफ एजेंसिया लगा दी गई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस पार्टी निडरता के साथ देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर केंद्र सरकार देश की आवाज को नहीं दबा सकती है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद