Inkhabar

Dada saheb phalke award: The kashmir file को मिला बेस्ट फिल्म कैटेगरी अवॉर्ड

नई दिल्ली। सोमवार को फिल्मी सितारों से सजी मुंबई में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया , जहां एक से बढ़कर परफॉर्मेंस के लिए नामी सितारों और फिल्मों को अवार्ड दिया गया। इसमें आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन तक, कई सितारे शामिल हुए। जहां इन यंग स्टार्स ने अपने टैलेंट के दम […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 21, 2023 14:15:31 IST

नई दिल्ली। सोमवार को फिल्मी सितारों से सजी मुंबई में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया , जहां एक से बढ़कर परफॉर्मेंस के लिए नामी सितारों और फिल्मों को अवार्ड दिया गया। इसमें आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन तक, कई सितारे शामिल हुए। जहां इन यंग स्टार्स ने अपने टैलेंट के दम पर दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, कई बार विवादों में रहे विवेक अग्रिहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने इस अवॉर्ड को जीतने में बाजी मार ली है।

कश्मीर फाइल को मिला बेस्ट फिल्म कैटेगरी अवॉर्ड

बता दें, विवेक रंजन अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 मिला है। इस अवॉर्ड को जीतने की खुशी में विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि यह अवॉर्ड आतंकवाद के विक्टिम्स और भारत के सभी लोगों को डेडिकेट करता हूं। वहीं अनुपम खेर को इसी फिल्म के लिए मोस्ट वर्सटाइल एक्टर चुना गया है।

वहीं आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर चुना गया। वरुण धवन को भेड़िया फिल्म के लिए क्रिटिक्स बेस्ट अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Tags