Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 2 बजे विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी बीजेपी हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इसके लिए 14 विधायकों की जरूरत होती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों को […]

(मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल)
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2023 14:45:44 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 2 बजे विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी बीजेपी हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इसके लिए 14 विधायकों की जरूरत होती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खूब डराया-धमकाया, लेकिन विधायकों की जरूरी संख्या नहीं जुटा पाए और अपना प्रस्ताव वापस ले लिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब हम खुद सदन में विश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं।

बैकफुट पर आई बीजेपी

बता दें कि, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी, लेकिन बाद में उसने अपने हाथ खींच लिए। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 1/5 विधायक यानी 14 विधायकों की जरूरत होती है, लेकिन सदन में भाजपा के पास इतने विधायक ही नहीं हैं। हालांकि, बीजेपी ने नियम-55 के तहत विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

ये भी पढ़ें-

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद