Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • किसान संगठनों का आज पंजाब में प्रदर्शन, 20 मार्च को दिल्ली करेंगे कूच, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरेंगे

किसान संगठनों का आज पंजाब में प्रदर्शन, 20 मार्च को दिल्ली करेंगे कूच, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरेंगे

चंडीगढ़। एक बार फिर से किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। आज पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगा। SKM जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही […]

(आज पंजाब में सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे किसान संगठन)
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 07:30:57 IST

चंडीगढ़। एक बार फिर से किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। आज पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगा। SKM जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि, 9 मार्च को हरियाणा के कुरूक्षेत्र में किसान पंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें विरोध-प्रदर्शन का ऐलान हुआ था। किसान नेताओं ने पंचायत में कहा था कि केंद्र सरकार ने उनसे किए वादों को पूरा नहीं किया है।

किसान नेताओं के घर छापेमारी

इससे पहले सीबीआई ने 21 फरवरी को पंजाब में राज्यव्यापी छापेमारी की थी। केंद्रीय एजेंसी ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अजमेर सिंह लाखोवाल के कई परिसरों की तलाशी ली थी। इसके साथ ही अजमेर सिंह के समाला स्थित पेट्रोल पंप, उनके बेटे हरिंदर सिंह लाखोवाल के मोहाली स्थित घर पर छापेमारी की गई थी। पटियाला में रहने वाले भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह बेहरू से जुड़ी संपत्तियों पर भी छापेमारी की गई थी।

दिल्ली में भी होगा विरोध-प्रदर्शन

पंजाब के बाद 20 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेगा। बताया जा रहा है कि इस विरोध में 32 किसान संगठन शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में होने वाला ये विरोध-प्रदर्शन भले ही सिर्फ एक दिन का होगा, लेकिन किसानों से पक्की तैयारी के साथ दिल्ली आने के लिए कहा गया है। किसान संगठनों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो यह विरोध-प्रदर्शन पहले की तरह स्थायी रूप से शुरू हो सकता है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद