Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कर्नाटक: AAP ने जनता के लिए खोला वादों का पिटारा, सरकार बनने पर हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली

कर्नाटक: AAP ने जनता के लिए खोला वादों का पिटारा, सरकार बनने पर हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही बुधवार शाम आम आदमी पार्टी ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। AAP ने गारंटी के रूप में अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया है। पार्टी ने कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनेगी तो हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली, […]

(कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए AAP नेता)
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2023 10:51:48 IST

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही बुधवार शाम आम आदमी पार्टी ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। AAP ने गारंटी के रूप में अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया है। पार्टी ने कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनेगी तो हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली, स्थानीय नौकरी में 80 प्रतिशत और सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण दिया जाएगा।

सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो राज्य की सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AAP ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर साल दो लाख नई नौकरियों पैदा होंगी, इसके साथ ही सभी खाली पड़ी नौकरियों के पद को भरा जाएगा। पार्टी ने कहा है कि कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा।

दिल्ली-पंजाब की तरह वादा पूरा करेंगे

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सरकार में आती है तो सरकारी नौकरियों में कन्नड़ दक्षता को अनिवार्य किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि ये सिर्फ एक चुनावी घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि गारंटी है, जिसे हम दिल्ली और पंजाब की तरह पूरा करेंगे।

AAP ने घोषणा पत्र में क्या वादें किए हैं?

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दिया गया है, इसे लेकर पार्टी ने कई वादें किए हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो हम कर्नाटक के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहत बनाएंगे, प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। इसके साथ ही राज्य में संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। छात्रों को मुफ्त सिटी बस परिवहन सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली मॉडल के तर्ज पर राज्य में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद