Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Swara Bhaskar: बरेली के मौलाना बोले- ‘इस्लाम कबूल करें स्वरा भास्कर, जायज नहीं है निकाह’

Swara Bhaskar: बरेली के मौलाना बोले- ‘इस्लाम कबूल करें स्वरा भास्कर, जायज नहीं है निकाह’

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बीते दिनों समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच […]

(स्वरा भास्कर-फहद अहमद)
inkhbar News
  • Last Updated: February 19, 2023 15:08:31 IST

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बीते दिनों समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच अब बरेली के एक मौलाना ने स्वरा की शादी को लेकर कहा है कि ये निकाह जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वरा पहले इस्लाम कबूल करें, इसके बाद उनकी शादी को जायज माना जाएगा।

कुरान और हदीस की नजर में जायज नहीं

अभिनेत्री और सपा नेता की शादी पर बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि शरीयत इस्लामिया का सीधा-सीधा हुक्म है कि अगर लड़की गैर मुस्लिम है और उसने इस्लाम को कबूल नहीं किया है और उसने मुसलमान लड़के से शादी की है तो यह कुरान और हदीस की नजर में जायज नहीं है।

इस्लाम कबूलने के बाद जायज होगी शादी

मौलाना ने आगे कहा कि यह जरूरी है कि लड़की हो या लड़का, पहले वह इस्लाम कबूल करे और फिर निकाह करे। उन्होंने कहा कि इस्लाम कबूलने के बाद ही निकाह को जायज माना जाएगा, नहीं तो वह निकाह जायज नहीं माना जाएगा।

6 जनवरी को स्वरा-फहद ने की थी शादी

बता दें कि, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। अभिनेत्री ने 8 जनवरी को एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिर एक मिस्ट्री मैन के हाथ पर रखा नजर आया था। फैंस तभी से कयास लगा रहे थे कि स्वरा रिलेशनशिप में हैं। स्वरा ने फोटो कैप्शन में हिंट देते हुए लिखा भी था कि यह शायद प्यार भी हो सकता है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद