Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मुंबई: मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

मुंबई: मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दो और लोगों की अभी तलाश जारी है। बता दें कि शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में सुबह की […]

(MNS नेता संदीप देशपांडे)
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2023 19:15:27 IST

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दो और लोगों की अभी तलाश जारी है। बता दें कि शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में सुबह की सैर पर निकले मनसे नेता संदीप देशपांड पर कुछ लोगों ने क्रिकेट के बल्ले और स्टंप से हमला कर दिया था। इस हमलें में उनकी कई हड्डियां टूट गईं थी।

रॉड और स्टंप से किया हमला

मनसे नेता संतोष धूरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब संदीप देशपांडे दादर पश्चिम में छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में अपनी नियमित सैर पर निकले थे, उसी दौरान मुंह पर रुमाल बांध कर आए 4 अज्ञात हमलावरों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में संदीप देशपांडे के हाथ और पैर में चोट आई। वहीं, हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। इस बीच घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने MNS नेता को तुरंत इलाज के लिए पास के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मनसे कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे

भीड़भाड़ वाले शिवाजी पार्क के इलाके में मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हमले पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले की खबर मिलते ही मनसे के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता तुरंत हिंदुजा अस्पताल पहुंचे। बता दें कि संदीप देशपांडे को निडरता के साथ अपने राजनीतिक विचार रखने के लिए जाना जाता है। वे हमेशा अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनके ऊपर ये हमला भी राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है।

संदीप देशपांडे कौन हैं? जानिए

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे को राज ठाकरे का बेहद ही करीबी माना जाता है। वे मनसे पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव भी हैं। इससे पहले वो शिवाजी पार्क इलाके में मनसे के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। उन्हें राज ठाकरे के भरोसेमंद चेहरे के तौर पर जाना जाता है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद