Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Prayagraj Encounter: एक फोन कॉल से सामने आया उस्मान का नाम, जानिए एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Prayagraj Encounter: एक फोन कॉल से सामने आया उस्मान का नाम, जानिए एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में से एक विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि, उस्मान ने ही सबसे पहले उमेश पाल और उसके गनर पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद गनर भी कुछ नहीं कर पाया था। घटना का एक […]

(आरोपी उस्मान का एनकाउंटर)
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2023 14:31:35 IST

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में से एक विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि, उस्मान ने ही सबसे पहले उमेश पाल और उसके गनर पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद गनर भी कुछ नहीं कर पाया था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक शख्स हाथ में पॉलीथीन लिए हुए फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

मुखिबरों को किया अलर्ट

बता दें, प्रयागराज पुलिस ने उमेश हत्याकांड में शामिल सभी बदमाशओं की शिनाख्त की थी, मगर विजय उर्फ उस्मान चौधरी की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखिबरों को अलर्ट किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पुलिस को एक फोन आया।

जिसके बाद इस फोन के आधार पर ही उमेश और सरकारी गनर पर पहली गोली चलाने वाले विजय उर्फ उस्मान की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उस्मान को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तड़के जैसे ही उस्मान को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

इस दौरान उस्मान को दो गोलियां लग गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की ईसीजी कराई गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

7 शूटर्स में दो मारे गए, 5 फरार

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 7 शूटर्स में दो का एनकाउंटर हो चुका है। वहीं, 5 की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने फरार आरोपियों के ऊपर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई अशरफ और बेटे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। गौरतलब है कि, माफिया अतीक अहमद इस वक्त गुजरात की अहमदाबाद और अशरफ बरेली की जेल में बंद है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद