Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Prayagraj Encounter: विजय के एनकाउंटर पर पत्नी बोली- ‘हम हिंदू हैं…किसी अतीक को नहीं जानते’

Prayagraj Encounter: विजय के एनकाउंटर पर पत्नी बोली- ‘हम हिंदू हैं…किसी अतीक को नहीं जानते’

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े एक और आरोपी को आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को आज पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस बीच विजय के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने सवाल खड़ा कर दिया है। […]

(विजय चौधरी और उसकी पत्नी)
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2023 14:07:30 IST

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े एक और आरोपी को आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को आज पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस बीच विजय के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने सवाल खड़ा कर दिया है। पत्नी ने कहा है कि हम किसी अतीक अहमद को नहीं जानते और हमारे पति का नाम उस्मान नहीं विजय चौधरी था।

एनकाउंटर थ्योरी पर उठाया सवाल

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी के घर पर इस वक्त मातम का माहौल है। घर पर रोने-बिखलने की आवाजें आ रही है। हर कोई यूपी पुलिस को कोस रहा है और एनकाउंटर की थ्योरी पर सवाल खड़े कर रहा है। परिवार का कहना है कि जानबूझकर विजय चौधरी को उस्मान बताया जा रहा है।

पत्नी ने कहा- अब हमें भी मार दो

विजय की पत्नी ने रोते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग हिंदू हैं। जबरदस्ती विजय का नाम उस्मान बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पति के साथ मुझे भी मार दो, अब मैं किसके सहारे जिंदा रहूंगी। मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है। हम लोग किसी अतीक को नहीं जानते हैं। विजय तो सीधे थे, वह सिर्फ गाड़ी चलाया करते थे।

आज सुबह मारा गया शूटर विजय

बता दें कि, प्रयागराज पुलिस ने आज सुबह विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने उस्मान को जिंदा पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया। गौरतलब है कि, विजय उर्फ उस्मान को अतीक अहमद गैंग का अहम सदस्य माना जाता रहा है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद