Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राहुल गांधी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

राहुल गांधी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

रांची/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। राहुल गांधी ने शनिवार को देवघर (Deoghar) स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) के दर्शन किया और पूजा की। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई ये यात्रा ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: February 3, 2024 17:51:55 IST

रांची/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। राहुल गांधी ने शनिवार को देवघर (Deoghar) स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) के दर्शन किया और पूजा की। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई ये यात्रा ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते राज्य में प्रवेश की थी।

Inkhabar

लगे मोदी-मोदी के नारे

देवघर में राहुल गांधी जब बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन के लिए आए तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं कुछ लोग लगातार मोदी- मोदी तथा जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। बता दें कि इसके बाद राहुल गांधी जिले में एक रोड शो और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी, जहां यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता और समर्थन रात में रुकेंगे।

Inkhabar

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोले राहुल

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पाकुड़ में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत झारखंड के पाकुड़ में एक जनसभा में कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी, उस सरकार को बीजेपी ने चुराने और उखाड़ने की कोशिश की। उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी खड़ी हो गई और सरकार बचाई।