Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sonia Gandhi: राजनीति से रिटायर हो रही हैं सोनिया गांधी! रायपुर अधिवेशन में दिया ये संकेत

Sonia Gandhi: राजनीति से रिटायर हो रही हैं सोनिया गांधी! रायपुर अधिवेशन में दिया ये संकेत

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज रायपुर में पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पार्टी समाप्त हो सकती है। यात्रा के साथ मेरी पारी का अंत छत्तीसगढ़ के […]

(रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: February 25, 2023 16:31:41 IST

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज रायपुर में पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पार्टी समाप्त हो सकती है।

यात्रा के साथ मेरी पारी का अंत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि साल 2004 और 2009 में हमारे गठबंधन की जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत रूप संतुष्टि दी है। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी का समापन भारत जोड़ो यात्रा के साथ हो सका।

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। भारत जोड़ो यात्रा ने साबित किया है कि देश की जनता सद्धाव, सहिष्णुता और समानता चाहती है।

कांग्रेस ने लोकतंत्र मजबूत किया

2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बहुत अच्छी सरकार दी थी। कांग्रेस पार्टी ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर लोकतंत्र है, यह सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है।

मोदी सरकार पर निशाना साधा

केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है। केंद्र सरकार चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा, लोगों तक अपना संदेश स्पष्टता के साथ देना होगा।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद