Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, जेपी नड्डा बोले- हम वादे पूरे करते हैं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, जेपी नड्डा बोले- हम वादे पूरे करते हैं

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी अगरतला में प्रदेश मुख्यालय में संकल्प पत्र को जारी किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे। संकल्प पत्र जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि […]

(त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा)
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2023 14:06:17 IST

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी अगरतला में प्रदेश मुख्यालय में संकल्प पत्र को जारी किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे। संकल्प पत्र जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से जो भी वादें करती है, उसे पूरा करती है।

55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में 55 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। वहीं पांच सीटों पर सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा यानी आईपीएफटी के लिए छोड़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यानी 2018 में बीजेपी ने यहां पर 36 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आईपीएफटी को 8 सीटों पर जीत मिली थी।

पीएम मोदी करेंगे दो चुनावी रैली

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रधानमंत्री मोदी दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम 11 और 13 फरवरी को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां राज्य के गोमती और धलाई में आयोजित की जाएंगी।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद