Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश के खिलाफ बीजेपी ने करहल सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा

UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश के खिलाफ बीजेपी ने करहल सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा

UP Election 2022 उत्तरप्रदेश. UP Election 2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चुनावी लड़ाई रोचक होती जा रही है. इसी कर्म में बीजेपी ने आज केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से चुनावी मैदान में उतारा हैं. इससे पहले केंद्रीय मंत्री साल 2009 में फिरोजाबाद […]

UP Election 2022
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2022 17:09:57 IST

UP Election 2022

उत्तरप्रदेश. UP Election 2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चुनावी लड़ाई रोचक होती जा रही है. इसी कर्म में बीजेपी ने आज केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से चुनावी मैदान में उतारा हैं. इससे पहले केंद्रीय मंत्री साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव भी लड़ चुके है. बीजेपी ने उन्हें पूरी रणनीति के तहत मैदान में उतरा है.

बता दें बीजेपी में शामिल होने से पहले एस पी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे. इसके साथ ही वे यूपी सरकार में मंत्री पद पर भी रहे है. आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन करने के कुछ देर बाद एसपी सिंह बघेल ने भी अपना चुनावी पर्चा दाखिल किया और उन्हें सपा अध्यक्ष के खिलाफ अपना प्रत्याशी घोषित किया।

करहल विधानसभा से सपा का घर जैसा संबंध- अखिलेश यादव

वहीँ आज नामांकन दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। उन्होंने कहा कि करहल सीट का नेताजी और समाजवादी पार्टी से घर जैसा रिश्ता है, इसलिए एकबार हम यहां पूर्णबहुमत से अपनी सरकार बनाएंगे और लोगों/क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Lata Mangeshkar : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत में सुधार, दुआओं के बीच जल्द आ सकती है घर

Weather Update उत्तर भारत में 21 से 23 जनवरी तक बारिश, जारी रहेगी ठंड