Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UP Politics: कांग्रेस को इन 17 सीटों का सपा दे रही ऑफर, जानें क्यों नहीं बन रही बात

UP Politics: कांग्रेस को इन 17 सीटों का सपा दे रही ऑफर, जानें क्यों नहीं बन रही बात

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बनाए रखने की पूरी कोशिश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के तरफ से जारी है। दोनों ही दलों के बीच सीट बंटवारें को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। खबरों की माने तो अब सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है। बता दें कि इन […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 20, 2024 10:25:32 IST

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बनाए रखने की पूरी कोशिश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के तरफ से जारी है। दोनों ही दलों के बीच सीट बंटवारें को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। खबरों की माने तो अब सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है। बता दें कि इन 17 सीटों में भाजपा के गढ़ भी शामिल हैं। इसके अलावा अधिकतर शहरी सीटें हैं।

इन सीटों का दिया ऑफर

सपा की तरफ से कांग्रेस को गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी और रायबरेली सीट दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ वाराणसी और भाजपा के गढ़ गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर सहित कई सीटों दी गई हैं। सपा की तरफ से दिए गए ऑफर में अमेठी, वाराणसी, अमरोहा, रायबरेली, बागपत, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, फतेहपुर सीकरी, हाथरस, बुलंदशहर, झांसी, बाराबंकी, कानपुर, सीतापुर, कैसरगंज और महाराजगंज की सीट शामिल हैं।

कांग्रेस के जवाब का है इंतजार

सपा की तरफ से दिए गए ऑफर की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ खबरों की माने तो मंगलवार को दोनों के बीच गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। गठबंधन पर कांग्रेस नेतृत्व आज यानी मंगलवार को फैसला ले सकता है। जिन 17 सीटों का ऑफर मिला है, कांग्रेस उनपर विचार कर रही है। हालांकि दोनों दलों के बीच एक और सीट को लेकर पेंच फंस रहा है। खबोरं के मुताबिक, कांग्रेस सपा से मुरादाबाद सीट की मांग कर रही है।