Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश: नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और रामनवमी पर रामायण पाठ के लिए हर जिले को 1-1 लाख रुपये देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और रामनवमी पर रामायण पाठ के लिए हर जिले को 1-1 लाख रुपये देगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से […]

(मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)
inkhbar News
  • Last Updated: March 14, 2023 14:18:16 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

1-1 लाख रुपये देगी सरकार

बता दें कि, हिंदुओं की आस्था से जुड़ा चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च के बीच पड़ रहा है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दौरान योगी सरकार प्रदेश के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण और अखंड पाठ का आयोजन कराएगी। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप सहभागिता की जाएगी। इसके लिए जिला, तहसील और विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये की राशि मुहैया कराएगी। कार्यक्रमों को होर्डिंग्स और सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित भी किया जाएगा।

दिशा-निर्देश जारी किए गए

प्रमुख सचिव संस्कृति ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिले में चयनित देवी मंदिर और शक्तिपीठों में कार्यक्रम के लिए कलाकारों को चयनित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इन आयोजनों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, ध्वनि आदि की बेहतर व्यवस्था रखने के लिए भी कहा गया है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद