Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: आज इन राज्यों में बारिश के आसार, अगले पांच दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Update: आज इन राज्यों में बारिश के आसार, अगले पांच दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पहले की तुलना में मौसम थोड़ा खुशनुमा नजर आ रहा है। देश के अधिकांश भागों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने […]

(देश के कई राज्यों में आज बारिश के आसार)
inkhbar News
  • Last Updated: March 16, 2023 10:17:21 IST

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पहले की तुलना में मौसम थोड़ा खुशनुमा नजर आ रहा है। देश के अधिकांश भागों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में 16 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्पादक राज्यों में बारिश की संभावना

इसके साथ ही, पूर्वी भारत, उत्तर-पश्चिमी भारत समेत पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 16 मार्च से 20 मार्च तक बड़े स्तर पर बारिश की बौछारों के साथ, गरज, आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 10 दिनों में मध्य, उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में प्रमुख उत्पादक राज्यों में अधिक बारिश हो सकती है, जिससे उत्पादन में कमी आ सकती है।

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र सहित कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश होने का अनुमान

इसके साथ ही मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में 17 से 19 मार्च के बीच बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की घटनाएं होने की संभावना जताई गई है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद