Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update Today: दिल्ली-पंजाब में शीतलहर का कहर, उत्तर भारत में कोहरा जारी

Weather Update Today: दिल्ली-पंजाब में शीतलहर का कहर, उत्तर भारत में कोहरा जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1 और 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, […]

India Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: January 3, 2024 08:32:43 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1 और 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूरे दिन तापमान का स्तर 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश की भविष्यवाणी की बात करें तो आईएमडी ने 4 जनवरी तक दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल तथा लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 2 जनवरी से 4 जनवरी के दौरान पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है। दिल्ली उत्तर भारत के उन शहरों में से एक है, जहां सर्दी बढ़ने के साथ ही घने कोहरे तथा बेहद ठंडे मौसम का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में कोहरे के चलते ट्रेनों के साथ-साथ फ्लाइटें भी रद्द की जा रही हैं। वहीं यूपी में गलन और कोहरा बरकरार है।

इन राज्यों में बारिश संभव

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगर बात करें 3 तारीख के मौसम की तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं 24 घंटों के बाद तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश तेज हो सकती है।