Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • West Bengal: शाहजहां शेख के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, महिलाओं से शोषण का है आरोप

West Bengal: शाहजहां शेख के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, महिलाओं से शोषण का है आरोप

नई दिल्लीः टीएमसी नेता शाहजहां शेख को लेकर बंगाल की राजनीति में फिर से उबाल आ गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार यानी 11 फरवरी को राजधानी कोलकाता में कई पुलिस थानों के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली […]

West Bengal News
inkhbar News
  • Last Updated: February 11, 2024 18:07:03 IST

नई दिल्लीः टीएमसी नेता शाहजहां शेख को लेकर बंगाल की राजनीति में फिर से उबाल आ गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार यानी 11 फरवरी को राजधानी कोलकाता में कई पुलिस थानों के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है।

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

भाजपा की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में एम्हरेस्ट स्ट्रीट स्थित डिप्टी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शंयमपुकुर पुलिस थाने के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संदेशखाली में स्थानीय टीएमसी नेता लंबे समय से स्थानीय महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और उनका शोषण कर रहे हैं। जानकारी दे दें कि संदेशखाली में भी महिलाएं बीते कुछ दिनों से टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि शाहजहां ने उनकी जमीन हड़प ली है और साथ ही उनका शारीरिक शोषण भी कर रहा है।

संदेशखाली में धारा 144 लागू

महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के चलते संदेशखाली में कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान संदेशखाली में हिंसा भी हुई है। महिलाओं की मांग है कि शाहजहां शेख को अरेस्ट किया जाए। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोप है और बीते महीने से लापता है। बता दें कि बीते महीने शाहजहां शेख के संदेशखाली स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी करने गई थी, जिस पर शाहजहां शेख के समर्थकों ने हमला किया। उस घटना के बाद से ही शाहजहां शेख फरार चल रहा है।

ये भी पढ़ेः