Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • “शिवाजी हमारे भगवान…”, कोश्यारी के बयान पर गडकरी आए शिंदे गुट के साथ

“शिवाजी हमारे भगवान…”, कोश्यारी के बयान पर गडकरी आए शिंदे गुट के साथ

मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी पर की गई टिप्पणी के बाद इस समय माहौल गरमाया हुआ है. कांग्रेस-एनसीपी समेत सभी दल इस समय राज्यपाल कोश्यारी के इस बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं. अब इस बढ़ते तनाव के बीच भाजपा ने अपने सहयोगी दल की नाराजगी दूर करने की […]

Nitin Gadkari
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 22:00:09 IST

मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी पर की गई टिप्पणी के बाद इस समय माहौल गरमाया हुआ है. कांग्रेस-एनसीपी समेत सभी दल इस समय राज्यपाल कोश्यारी के इस बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं. अब इस बढ़ते तनाव के बीच भाजपा ने अपने सहयोगी दल की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है. ऐसे में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल के बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राज्य में अपनी सहयोगी शिंदे गुट की नाराजगी दूर करने की कोशिश की. इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि , ‘शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं.. हम उन्हें अपने अपने माता-पिता से भी ज्यादा मानते हैं’.

शिंदे गुट ने किया हमला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने आज मांग की है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में उनकी हालिया टिप्पणी के लिए राज्य से बाहर भेज दिया जाए, इस संबंध में बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गायकवाड़ ने दावा किया कि कोश्यारी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक के बारे में बयान देकर पहले भी विवाद खड़ा कर चुके हैं.

इस मामले में संजय गायकवाड़ ने कहा कि, “राज्यपाल को यह समझना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श कभी भी पुराने नहीं होते और उनकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती चाहे वो दुनिया का कितना भी महान इंसान क्यों न हो. केंद्र में भाजपा नेताओं से मेरा अनुरोध है कि एक ऐसा व्यक्ति जो राज्य के इतिहास को नहीं जानता है वो यहाँ कैसे काम करता है, इन्हें तो कहीं और भेज देना चाहिए.” गौरतलब है, संजय गायकवाड़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ”बालासाहेबंची शिवसेना” गुट के विधायक हैं, यह गुट महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में सरकार चला रहा है.

 

चाचा-भतीजा हुए एक? शिवपाल ने कहा- हम और अखिलेश मिलकर 2024 में 50 सीटें जीतेंगे

Delhi MCD Election 2022: सिसोदिया ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ‘BJP का पार्षद आया तो वह सिर्फ केजरीवाल को गाली देगा’