Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • नाम बदलने से कुछ नहीं होता NDA भारत का प्रतिनिधित्व करता है – सुशील मोदी

नाम बदलने से कुछ नहीं होता NDA भारत का प्रतिनिधित्व करता है – सुशील मोदी

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की दो दिन की बैठक शाम 4 बजे खत्म हो गई।  बैठक में विपक्षी महागठबंधन का नाम इंडिया तय किया गया। जिसका फुल फार्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस है। विपक्षी महागठबंधन के नाम को लेकर भाजपा नेता सुशील मोदी ने तंज कसा है। सुशील मोदी […]

नाम बदलने से कुछ नहीं होता NDA भारत का प्रतिनिधित्व करता है - सुशील मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2023 20:02:26 IST
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की दो दिन की बैठक शाम 4 बजे खत्म हो गई।  बैठक में विपक्षी महागठबंधन का नाम इंडिया तय किया गया। जिसका फुल फार्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस है। विपक्षी महागठबंधन के नाम को लेकर भाजपा नेता सुशील मोदी ने तंज कसा है।

सुशील मोदी ने क्या कहा ?

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता, नाम बदलने से कोई चेहरा नहीं बदल लेता। इंडिया का मुकाबला तो भारत करेगा। भारत का मतलब है यहां की संस्कृति, सभ्यता यहां के गरीब और गांव में रहने वाले लोग। पश्चिमी संस्कृति का पालन करने वाले कुछ लोग इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह लड़ाई कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन इसमें जीत भारत की होगी क्योंकि एनडीए भारत का प्रतिनिधित्व करता है।

नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा ?

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को लगा था कि उन्हें संयोजक या विपक्ष का चेहरा घोषित किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वे चार्टर प्लेन से आए थे अगर 2 घंटे बाद भी निकलते तो कुछ नहीं होता। उन्हें शायद वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे, जिसके चलते वह और लालू यादव वहां से निकल गए।

Chhattisgarh: SC, ST वर्ग के युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बाहर किया नग्न प्रदर्शन

यह NDA और INDIA की लड़ाई है, विपक्षी दलों की मीटिंग के बाद राहुल गांधी बयान