Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Punjab Assembly Election 2022: India News-Jan Ki baat Opinion Poll पंजाब में हाथ को झटकर आगे निकल जाएगी AAP की झाड़ू

Punjab Assembly Election 2022: India News-Jan Ki baat Opinion Poll पंजाब में हाथ को झटकर आगे निकल जाएगी AAP की झाड़ू

Punjab Assembly Election 2022: नई दिल्ली. Punjab Assembly Election 2022:  पंजाब में इस बार क्या होगा, लोग कांग्रेस के हाथ का देंगे साथ या उसकी उम्मीदों पर लोग फेर देंगे झाड़ू. इसको लेकर इंडिया न्यूज़-जन की बात ने मिलकर बड़ा ओपिनियन पोल किया है जिसमें उलटफेर वाले नतीजे आते हुए दिख रहे हैं. सर्वे में […]

Punjab Assembly elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2022 21:35:32 IST

Punjab Assembly Election 2022:

नई दिल्ली. Punjab Assembly Election 2022:  पंजाब में इस बार क्या होगा, लोग कांग्रेस के हाथ का देंगे साथ या उसकी उम्मीदों पर लोग फेर देंगे झाड़ू. इसको लेकर इंडिया न्यूज़-जन की बात ने मिलकर बड़ा ओपिनियन पोल किया है जिसमें उलटफेर वाले नतीजे आते हुए दिख रहे हैं. सर्वे में कांग्रेस की मौजूदा सरकार को पंजाब की जनता ने नकार दिया है और आप को गले लगाते हुए दिखाई दिए. हालांकि कांग्रेस आप के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। शिरोमणि अकाली दल तीसरे नंबर पर है जबकि बीजेपी ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।

किस पार्टी को कितनी सीट?

Inkhabar

सर्वे में AAP को 58-65, कांग्रेस को 32-42, SAD को 15-18, बीजेपी+ को 1-2 और अन्य को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। वोट शेयर में AAP को 38-39%, कांग्रेस को 34.5- 35%, SAD को 19- 20%, बीजेपी+ को 5- 6% और अन्य को 1-2.5% वोट मिलते दिख रहे हैं। इंडिया न्यूज़-जन की बात के सर्वे में पंजाब के लोगों से जब ये पूछा गया कि चुनाव में मुख्य मुद्दा क्या है तो 23.4% लोगों ने महंगाई, 16% लोगों ने विकास, 20.8% लोगों ने बेरोजगारी, 8.9% लोगों ने ड्रग्स, 10.2% लोगों ने शिक्षा को मुख्य मुद्दा बताया। कृषि कानून क्या चुनावी मुद्दा बनेगा के सवाल पर 70% लोगों ने हां जबकि 20% लोगों ने नहीं कहा।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मतदाताओं पर क्या असर होगा के सवाल पर 60% लोगों ने हां और 40% लोगों ने नहीं कहा। मौजूदा सरकार के बारे में आपकी राय के सवाल पर 23.4% लोगों ने अच्छा, 43.2% लोगों ने औसत और 33.4% लोगों ने खराब बताया।

यह भी पढ़ें:

UP Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 125 प्रत्याशियों में से 50 महिलाएं

Kartarpur Corridor Dera Baba Nanak करतारपुर कॉरिडोर में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, 74 साल बाद दो बिछड़े भाइयों का हुआ मिलन