Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Tripura Election: गोमती में पीएम मोदी ने किया रोड शो, भारी संख्या में पहुंचे लोग

Tripura Election: गोमती में पीएम मोदी ने किया रोड शो, भारी संख्या में पहुंचे लोग

अगरतला। प्रधानमंत्री मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने धलाई और राधाकिशोरपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। रैली के बाद पीएम मोदी ने गोमती में रोड शो किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी की […]

(रोड शो करते हुए पीएम मोदी)
inkhbar News
  • Last Updated: February 11, 2023 17:52:56 IST

अगरतला। प्रधानमंत्री मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने धलाई और राधाकिशोरपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। रैली के बाद पीएम मोदी ने गोमती में रोड शो किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।

जनसभा में पीएम ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जनसभा में कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है। त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है। त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

अब त्रिपुरा में कानून का राज है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है। पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और लोगों के लिए जीवनयापन करना आसान हो गया हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद