Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs SA: रांची में खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानिए इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड

IND vs SA: रांची में खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानिए इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल पांच मुकाबले खेल गए हैं। जिसमें से दो में भारत को जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। […]

IND VS SA
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2022 11:46:59 IST

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल पांच मुकाबले खेल गए हैं। जिसमें से दो में भारत को जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैदान पर भारत ने जीते दो मैच

टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज का पहला मुकाबला जीत कर 1-0 से बढ़त बनाए हुए हैं। भारत को इस मैच में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब कप्तान आज के मुकाबले से श्रृंखला में वापसी करना चाहेंगे। अगर बात रांची में खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर अब तक कुल 5 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया को मात्र 2 मैचों में जीत हासिल हुई है। साल 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां पर अपना पहला मैच खेला था।

अंतिम दो मुकाबले में भारत को मिली हार

इस मैदान पर खेले गए आखिरी दो मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2016 का था, जिसमें 19 रनों से शिकस्त मिली। वहीं साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

बेहतरीन फॉर्म में हैं भारतीय खिलाड़ी

फिलहाल भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी बेहद ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और सीरीज का पहला मुकाबला बहुत ही नजदीकी अंतर से गंवाना पड़ा है, ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम का इस मैच में जीतना इतना आसान नहीं होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल, शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रद्द! जानिए क्या है बड़ी वजह?