होम
राज्य
गोवा : जेल में 45 कैदियों का पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल
गोवा : जेल में 45 कैदियों का पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल
गोवा की सदा उप जेल में 45 कैदियों ने सदा जेल से भागने की कोशिश की. कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए
Last Updated: January 25, 2017 03:10:53 IST
पणजी : गोवा की सदा उप जेल में 45 कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की. कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए.
घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जेल के पास पहुंचे. पुलिस ने बताया किसी मामूली बात पर कैदियों और जेलर में विवाद हो गया जिसके बाद कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.
हमला रात 11 बजे हुआ. पुलिस उपाधीक्षक लॉरेंज डिसुजा ने बताया जेलर की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल जेलर को गोवा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read More
Tags