Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Politics:नीतीश कुमार के मंत्री का बड़ा बयान, अधिकारी को जूते से पीटने की दी सलाह

Bihar Politics:नीतीश कुमार के मंत्री का बड़ा बयान, अधिकारी को जूते से पीटने की दी सलाह

पटना: हाल ही में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है। इस नए सरकार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बनें है। इस सरकार में मंत्रियो की छवि को लेकर सवाल उठते रहे है, तो कुछ मंत्रियों को बर्खास्त भी किया गया है। ऐसे में सरकार के कृषि मंत्री के बयान की चर्चा हो रही है। जूता […]

सुधाकर सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: September 26, 2022 13:26:15 IST

पटना: हाल ही में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है। इस नए सरकार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बनें है। इस सरकार में मंत्रियो की छवि को लेकर सवाल उठते रहे है, तो कुछ मंत्रियों को बर्खास्त भी किया गया है। ऐसे में सरकार के कृषि मंत्री के बयान की चर्चा हो रही है।

जूता से पीटने की दी सलाह

बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने बयान को लेकर चर्चा में है। रविवार को मंत्री जी कैमूर के भगवानपुर में किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान वह अपने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे अधिकारी चोर हैं। वह अवैध तरीके से 25 से 50 हजार रुपये की उगाही करते हैं। अगर आपको माप तौल अधिकारी दिख जाए तो उसे अपने जूते से पीटिएगा। विभाग के अधिकारियों पर एक बार फिर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सामान्य नागरिकों को अपना मोबाइल नंबर 9431076005 भी दिया। मंत्री ने लोगों से निवेदन किया है कि अगर अधिकारी किसी को परेशान करते हैं, तो उन्हें फोन करके बताएं। जांच-पड़ताल के बाद के बाद अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी रहे बयानों से चर्चा में

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे है। मंत्री पहले भी अपने विभाग के लोग को चोर और खुद को चोरों के सरदार बता चुके हैं। और अब दुबारा सुधाकर सिंह किसानों को संबोधित करते हुए माप तौल विभाग के अधिकारियों को जूता से पीटने तक की बात कह दी।

सिस्टम सही करने में समय लगेगा

कृषि मंत्री ने कहा कि सब्सिडी को लेकर अपनाी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सब्सिडी एक-दो लोगों के लिए नहीं वरन सभी असमर्थ लोगों के लिए आती है।और इसका फायदा इक्के-दुक्के लोग ही उठा पाते हैं।

 

Pakistan’s flood: एंजेलिना जोली को मदद करते देख पाकिस्तानी अभिनेत्री का छलका दर्द

Pakistan Flood:बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, 1600 से ज्यादा मौत, आर्थिक संकट और भुखमरी के हालात