Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Crime: सौतेली मां को गाली देने से नाराज बेटे ने महिला पर किया चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: सौतेली मां को गाली देने से नाराज बेटे ने महिला पर किया चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। सागरपुर इलाके में एक युवक ने सौतेली मां को गाली देने पर पड़ोस में रहने वाली महिला पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2022 13:58:50 IST

नई दिल्ली। सागरपुर इलाके में एक युवक ने सौतेली मां को गाली देने पर पड़ोस में रहने वाली महिला पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घटना के समय शराब पी रखी थी।

गाल और गले पर मिले चाकू के घाव

बता दें कि आरोपी की पहचान सुनील नाम के शक्स के रुप में हुई है और वह नासिरपुर का निवासी है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की नासिरपुर में रहने वाली एक महिला पर चाकू से हमला किया गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चंदू कुमारी घायल अवस्था में मिली। उसके गाल और गले पर चाकू के निशान थे। उसी के पास शराब के नशे में धुत आरोपी सुनील भी मौजूद था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पानी के पाईप को लेकर हुआ था झगड़ा

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि 15 दिन पहले उसकी पड़ोस में रह रही सुनील की सौतेली मां से पानी के पाईप को लगाने के ऊपर झगड़ा हो गया था। रविवार सुबह आरोपी ने उसपर चाकू से वार कर दिया और उसके बाल खींचकर घसीटने लगा। आस पास मौजूद लोगों ने उसे आरोपी से छुड़वाया। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि झगड़ा करते समय चंदू कुमारी ने उसकी मां को गाली दी थी। जिसे सुनकर वह गुस्से में था। बदला लेने के लिए उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Gyanvapi Case: जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष के हक में दिया फैसला, ज्ञानवापी श्रंगार गौरी केस को बताया सुनने लायक

 

सोनाली फोगाट हत्या की सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे प्रमोद सावंत