Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Maharashtra Landslides: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन बनी आफत, 100 लोगों की मौत, 50 घायल

Maharashtra Landslides: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन बनी आफत, 100 लोगों की मौत, 50 घायल

Maharashtra Landslides: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन में कुल 44 लोगों की मौत हो गई है। 35 घायलों का इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया, रायगढ़ जिले में कुल 6 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। खबरों के मुताबिक पहाड़ी फिसलकर नीचे के लगभग तीन दर्जन घरों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे अधिकांश पीड़ित बोल्डर, पत्थरों और कीचड़ में फंस गए। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया, 'एक स्थान पर बचाव कार्य अभी भी जारी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुसार, लगभग 50 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं पीएम मोदी और सीएम उद्धव ठाकरे ने मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराई जा रही है।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है।

Maharashtra Landslides
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2021 11:18:44 IST

Maharashtra Landslides: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन में कुल 100 लोगों की मौत हो गई है। 50 घायलों का इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया, रायगढ़ जिले में कुल 6 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

खबरों के मुताबिक पहाड़ी फिसलकर नीचे के लगभग तीन दर्जन घरों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे अधिकांश पीड़ित बोल्डर, पत्थरों और कीचड़ में फंस गए। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया, ‘एक स्थान पर बचाव कार्य अभी भी जारी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुसार, लगभग 50 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

वहीं पीएम मोदी और सीएम उद्धव ठाकरे ने मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराई जा रही है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है।

Tokyo Olympics 2021: ओलंपिक में भारतीय हॉकी का शानदार आगाज़, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात

Tags