Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Uttar Pradesh: आगरा में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने मासूम को रौंदा

Uttar Pradesh: आगरा में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने मासूम को रौंदा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बता दें, यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंद दिया। इस दौरान मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच […]

आगरा
inkhbar News
  • Last Updated: April 18, 2023 16:43:44 IST

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बता दें, यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंद दिया। इस दौरान मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटा और घटना की जानकारी ली।

वापस स्कूल लौट रही थी बस

बता दें, ये हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में हुआ है। यहां पर मंगलवार की सुबह करीब 8 हजे बीएस शिक्षा निकेतन बटेश्वर की बस बच्चों को लेने के लिए निकली थी। बच्चों को लेकर वह वापस स्कूल के लिए लौट रही थी। इसी समय जज्ञ क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो वर्षीय बच्चे रुस्तम की तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने अस्पताल ले जा रही थी। दोनों पैदल चल रहे थे। इसी समय पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बच्चे को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद मासूम सड़के के बीच की तरफ गिर गया। वह टायर के नीचे आ गया। इसके बाद बस में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटता भी चला गया। इसके बाद बच्चे के शरीर के  हिस्से सड़क पर बिखर गए। मां और आसपास के लोगों के चिलाने पर जब ड्राइवर ने ध्यान दिया। तो गाड़ी को रोक बीहड़ के रास्ते जंगल की तरफ भाग निकला। बच्चे के चीथड़े देख मां चीख पड़ी।

इस दौरान चालक की लापरवाही और घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में स्कूल प्रशासन और चालक को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा था। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मुकदमा किया गया दर्ज

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को समेटा और उसे कपड़े से बांध दिया। मामले पर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर चालाक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। और फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है।

 Atiq Ahmad: जानिए मरने के बाद अतीक परिवार के लिए छोड़ गया कितने करोड़ की संपत्ति