Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Yogi Sarkar Imposed ESMA : यूपी में अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, योगी सरकार ने लगाया एस्मा

Yogi Sarkar Imposed ESMA : यूपी में अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, योगी सरकार ने लगाया एस्मा

Yogi Sarkar Imposed ESMA : योगी सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके तहत सार्वजनिक सेवाओं, निगमों और स्थानीय विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर प्रतिबंध लग गया है। सूबे में कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

UP Population Control Bill
inkhbar News
  • Last Updated: May 27, 2021 15:54:03 IST

लखनऊ. योगी सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके तहत सार्वजनिक सेवाओं, निगमों और स्थानीय विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर प्रतिबंध लग गया है। सूबे में कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने बताया कि फिलहाल 6 महीने के लिए एस्मा लगाया है. जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है. जबकि हालात ठीक होने पर इसे 6 महीने से पहले भी हटाया जा सकता है।

मालूम हो कि 25 नवंबर 2020 को यूपी सरकार ने एस्मा कानून को 6 महीने के लिए लागू किया था। इस दौरान राज्य में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह से पांबदी थी। बता दें कि एस्मा के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर पुलिस को किसी को भी वारंट के बिना गिरफ्तार करने का अधिकार मिल जाता है।

New Rules of Social Media : नए नियम पर रविशंकर की सफाई- किसी यूजर्स की निजता को खतरा नहीं, ये दुरुपयोग रोकने के लिए है

White Fungus Case Found In Delhi : सर गंगा राम हॅास्पिटल में मिला पहला वाइट फंगस का मामला, मरीज के आंत में कई छेद दिखे

Tags